संवाददाता :- नीरज परिहार / आगरा जनपद के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव कछियारा के पास चंबल के बीहड़ में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के अनुसार मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कछियारा के पास गुरुवार शाम को अज्ञात कारणों से चंबल के बीहड़ में भीषण आग लग गई। बीहड़ में करीब 1 किलोमीटर एरिया में फैली आग से पेड़ पौधे घास फूस जलकर नष्ट हो गए। जंगली जीव जंतुओं में भगदड़ मच गई। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम एवं वन कर्मियों को दी गई। मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी के कर्मियों के साथ वन कर्मी मौके पर पहुंचे मगर आग वाले स्थान पर रास्ता नहीं होने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिस पर वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से खुद मोर्चा संभाला। हाथों में झाड़ियां लेकर बंद कर भी और ग्रामीण आग बुझाने में देर शाम तक कई घंटे तक लगे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों एवं ग्रामीणों ने देर शाम तक बीहड़ में फैली भीषण आग पर काबू पा लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने और वन विभाग कर्मियों ने राहत की सांस ली। इसी संदर्भ में रेंजर बाह चंबल सेंचुरी आरके सिंह राठौर ने बताया अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई थी। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। घास फूंस जलकर नष्ट हो गया है। वन अन्य संपदा नहीं जली है।